सैन फ्रांसिसको, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एक ‘माडर्न कीबोर्ड’ बनाया है जिसमें अल्ट और कंट्रोल की के बीच एक छुपा हुआ फिंगरप्रिंट सेंसर है जो टाइपिंग को आसान बनाता है।
सैन फ्रांसिसको, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एक ‘माडर्न कीबोर्ड’ बनाया है जिसमें अल्ट और कंट्रोल की के बीच एक छुपा हुआ फिंगरप्रिंट सेंसर है जो टाइपिंग को आसान बनाता है।
यह कीबोर्ड बैटरी से चलता है, जिसे एक बार चार्ज करने पर चार महीने तक चलता है।
विंडोज सेंट्रल की रविवार की रिपोर्ट में बताया गया, “‘माडर्न कीबोर्ड’ अमेरिका, कनाडा और चीन में माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 129.99 डॉलर रखी गई है।”
‘आधुनिक कीबोर्ड’ माइक्रोसॉफ्ट की अगली पीढ़ी के विंडोज 10 इनपुट डिवाइस के अनुरूप है, जो डिजायन और फिनिश में नवीनतम सरफेस मॉडल के अनुरूप है।
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक नए मॉडल के कीबोर्ड में ‘चिकलेट’ स्टाइल की कीज है और अल्युमिनियम फ्रेम है जो कि बेहद मजबूत है।
यह कीबोर्ड बायर्ड और ब्लूटूथ दोनों तरीके से काम करता है। यह रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जो विंडोज 8 से लेकर 10, विंडोज 10 फोन, एंड्रायड और मैकओएस पर चलता है।
dharmpath.com dharmpath