उप्र : रायबरेली के सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार में ईद की रात रायबरेली के पांच लोगों की हत्या के मुख्य नामजद आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करने कर लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को अल्टीमेटम देने के बाद सोमवार को सक्रिय हुई पुलिस ने शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस बल ने पांच लोगों की हत्या के मामले में प्रमुख नामजद आरोपी शिवकुमार यादव को मिल एरिया क्षेत्र के रतापुर चौराहे से गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि वह भागने की फिराक में था।

रायबरेली में ऊंचाहार के अटा गांव में ईद की रात 26 जून को पांच लोगों की कथिततौर पर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य साजिशकर्ता रोहनिया ब्लॉक का पूर्व प्रमुख शिव कुमार यादव है।

ऊंचाहार कोतवाली के अधिकारी सुरखाब खान ने रायबरेली के रतापुर से उसको अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है।

इस बीच, हालांकि परिवार के लोगों ने कहा कि पूछताछ के बहाने बुलाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493