कला, रचनात्मकता के करीब पाती हूं खुद को : रिद्धिमा तिवारी

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी धारावाहिक ‘गुलाम’ की शूटिंग से थोड़ा वक्त निकालकर धारावाहिक के कला निर्देशक सुमित मिश्रा के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी देखने पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि वह खुद को कला और रचनात्मकता के करीब पाती हैं।

रिद्धिमा ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा खुद को कला और रचनात्मकता के करीब पाया है। मैं मिश्रा के कार्य की व्याख्या अच्छी तरह से कर पाती हूं। इसका कारण यह है कि मैं खुद को इससे जोड़ लेती हूं। मैं उनको एक व्यक्ति और एक कलाकार के रूप में जानती हूं और इसके लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं। मैं बहुत ही संवेदनशील हूं, उनकी दो पेंटिंग ने मुझे अंदर से झकझोर दिया है।”

चैनल लाइफ ओके प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘गुलाम’ के सह-निर्माता सौरभ तिवारी और राहिल काजी भी इस कला प्रदर्शनी में मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493