मोगादिशू, 4 जुलाई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में अफ्रीकी संघ सुरक्षाबलों की मदद से सोमालिया नेशनल आर्मी की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में अल शबाब के 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
इस दौरान 17 घायल हो गए।
सोमालिया सरकरा के सेना कमांडर मोहम्मद अब्दॉ अली ने कहा कि इस मुठभेड़ में उनके तीन जवान भी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अली के हवाले से बताया, “हमने गारबाहारे से लगभग 20 किलोमीटर दूर अल शबाब के आतंकवादी शिविर पर हमला किया। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से मौतें हुई हैं। हमने 14 आतंकवादियों को मार गिराया और 17 घायल हो गए।”
dharmpath.com dharmpath