लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और दिन में तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में भारी बारिश होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल रहेंगे और तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति में खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। पूर्वांचल के कई जिलों में भी रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath