असम राइफल्स ने भारत, म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ाई

आइजोल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अर्धसैनिक असम राइफल्स ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पूर्वी मिजोरम से सटी भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

आइजोल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अर्धसैनिक असम राइफल्स ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पूर्वी मिजोरम से सटी भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “हमने मिजोरम के साथ सटी भारत-म्यांमार सीमा (510 किलोमीटर) पर तैनात हमारे सैनिकों को सतर्क कर दिया है। हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी की जानकारी के बाद खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।”

उन्होंने बताया कि रविवार को असम राइफल्स के जवानों ने फरकां और वपाई गांवों के बीच पांच एके-56 बंदूके, कुछ भरी हुई मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए।

अधिकारी ने कहा कि जवानों ने दोनों देशों को विभाजित करने वाली तिया नदी को पार कर फरार होने की कोशिश कर रहे म्यांमार के दो विद्रोहियों पर रविवार तड़के हमला किया। इस पर विद्रोहियों ने हथियारों से भरे बैग को नदी में बहा दिया और म्यांमार भागने में सफल रहे।

मिजोरम में असम राइफल्स के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। ये हथियार मणिपुर के विद्रोही समूहों को आपूर्ति किए जाने की संभावना थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के साथ मिलकर 12 जून को चार उन पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की, जिनकी सीमाएं म्यांमार से लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493