दिल्ली में कांग्रेस-’आप’ फिर मिलकर बनाएगी सरकार!

aap-begin-talks-to-form-the-governmentलोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. इस आशय की खबर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने दी है.

अखबार ने लिखा है कि पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के विधायकों ने आप के एक सीनियर नेता से मुलाकात की, जिसने विधायकों को अपने पार्टी नेतृत्व पर AAP सरकार को समर्थन देने के लिए दबाव बनाने को कहा.

आपको बता दें कि इस साल फरवरी महीने में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली सरकार मात्र 49 दिन में उस वक्त गिर गई जब कांग्रेस ने AAP के जनलोकपाल बिल को समर्थन देने से इनकार कर दिया था.

हाल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली के 7 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की. इस वजह से आप और कांग्रेस एक बार फिर करीब आ गए हैं. दोनों पार्टियों के कई विधायकों ने बताया है कि वह फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते. आप के एक नेता ने अखबार से कहा, ‘कांग्रेस को डर है कि उसका वोट शेयर और नीचे जा सकता है. वहीं अगर फिर से चुनाव होते हैं तो आप के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि मात्र 7 महीने के अंदर तीसरा चुनाव लड़ा जाए.’

आम आदमी पार्टी का एक धड़ा दिल्ली में एक बार फिर सरकार गठन पर विचार करने के पक्ष में है. पार्टी नेता ने बताया, ‘कुछ नेता चाहते हैं हम फिर से सरकार बनाएं. इस संबंध में कांग्रेस नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत हो रही है. अब कांग्रेस हमें समर्थन देगी या फिर उनके विधायक दल के कुछ नेता टूटकर हमारे साथ आएंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.’

अखबार ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने भी इस अनौपचारिक बातचीत की पुष्टि की है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493