लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार जेड व गायक लियाम पेन के आपसी सहयोग से बना गाना ‘गेट लो’ गुरुवार को रिलीज होने के लिए तैयार है।
लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार जेड व गायक लियाम पेन के आपसी सहयोग से बना गाना ‘गेट लो’ गुरुवार को रिलीज होने के लिए तैयार है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
जर्मनी के डीजे ने कुछ सप्ताह पहले इस नए गीत के बारे में संकेत दिए थे। उन्होंेने दावा किया था कि यह उनके द्वारा बनाए गए गानों में अब तक का सबसे शहरी गीत होगा और इसकी तुलना गायक ड्रेक के संगीत से की।
हाल ही में जेड ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा था, “गाने में ड्रेक के संगीत का प्रभाव है, लेकिन यह अनोखा और अलग है।”
उन्होंने कहा कि लियाम इस गाने को वास्तव में उस तरह से तैयार कर पाए जैसा शायद वह नहीं कर पाते।
dharmpath.com dharmpath