अभिनेत्री अपहरण कांड में साजिश की जांच : केरल पुलिस

कोच्चि, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसकी टीम मशहूर मलयालम अभिनेत्री भावना के अपहरण मामले में साजिश के पहलू से जांच कर रही है।

प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.संध्या ने कहा, “मुख्य आरोप पत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है और मामले की साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। जांच सही दिशा में जा रही है।”

संध्या पुलिस जांच दल का समन्वय कर रही हैं।

मुख्य आरोप पत्र में पलसर सुनील को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वह अपने साथियों के साथ न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस जांच दल को इस अपहरण कांड में फिल्म उद्योग के भी कुछ लोगों पर शक है। जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें नोटिस दिया जा सकता है।

सुनी को मंगलवार सुबह एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, क्योंकि उसकी रिमांड की अवधि समाप्त हो गई थी। उसने इंतजार कर रहे संवाददाताओं से कहा कि मामले में बड़ी मछलियां शामिल हैं।

मामले में साजिश का पहलू तब सामने आया, जब पिछले सप्ताह सुपरस्टार दिलीप, उनके निकटस्थ अभिनेता से निर्देशक बने नादिर शाह तथा प्रबंधक अपुन्नी से 13 घंटों तक पूछताछ की गई। अटकलें हैं कि उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। फिल्म उद्योग के कुछ अन्य लोगों को भी समन किया जा सकता है।

मामले में दिलीप की पत्नी अभिनेत्री काव्या माधवन तथा उसकी मां को भी समन किया जा सकता है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री भावना को 17 फरवरी को अगवा कर लिया गया था। यह घटना केरल के कोच्चि में घटी थी, जहां देर रात भावना फिल्म की शूटिंग करके घर लौट रही थीं।

आरोपी भावना को कार सहित अगवा कर उन्हें करीब एक घंटे तक कार में घुमाते रहे और उनके साथ बदसलूकी करते रहे। उसके बाद उन्हें घर के बाहर छोड़ कर चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493