वाराणसी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व के सबसे मशहूर प्रतिभा खोज कार्यक्रम यूफ्लेक्स स्टेयर्स स्कूल फुटबाल लीग (एसएसएफएल) की शुरुआत मंगलवार को उत्तर प्रदेश में की गई।
दिल्ली और गुजरात के बाद एसएसएफएल का मुख्य लक्ष्य भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में फुटबाल को और प्रसिद्धि दिलाने पर है।
एसएसएफएल ने एक बयान जारी कर कहा है, “एसएसएफएल का उद्देश्य भारत के सबसे मशहूर प्रदेश उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देना और छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना है।”
एसएसएफएल शुरुआती दौर में प्रदेश के दो क्षेत्रों में गोरखपुर और वाराणसी में काम करेगी। इसके बाद चंदौली, गाजिपुर, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, खुशीनगर में अपना विस्तार करेगी।
dharmpath.com dharmpath