हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आरओ लगेंगे

चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कहा कि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सभी स्कूलों में रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) जल शोधक प्रणाली स्थापित किया जाएगा।

मंगलवार को यहां बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सुविधा अगले साल से शहरी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी और बाद में ग्राणीण क्षेत्रों के स्कूलों में इसका विस्तार किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के विकास की भी समीक्षा की।

बैठक में यह भी घोषणा की गई कि सरकारी स्कूलों के छत्तों पर सोलर पैनल स्थापित करने की भी योजना बन रही है। निर्मित सोलर ऊर्जा का उपयोग कंप्यूटर चलाने में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493