अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने मंगलवार को उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण करने की पुष्टि की।

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने मंगलवार को उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण करने की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी सेना के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण के प्रतिक्रियास्वरूप अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जापानी सागर में छोटी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है।

टिलरसन ने आईसीबीएम के परीक्षण को अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए उकसावे वाला कृत्य मानते हुए कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष उठाना चाहता है और उत्तर कोरिया के खिलाफ और कड़े कदम उठाना चाहता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493