संयुक्त राष्ट्र, 5 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर बैठक करने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक राजनयिक के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के आग्रह पर यह बैठक पांच जुलाई को दोपहर तीन बजे होगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परिक्षण की निंदा की।
गुटेरेस ने उत्तर कोरिया के नेतृत्व से इस तरह की उकसावे वाली गतिविधियों को बंद करने और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया।
dharmpath.com dharmpath