मोदी ने नेतन्याहू को यहूदी प्रतीक चिह्न् भेंट किए

तेल अवीव, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को केरल से ले जाए गए दो सेट तांबे के प्लेटों के की प्रतिकृति भेंट की, जो भारत में यहूदी इतिहास का हिस्सा है।

माना जा रहा है कि तांबे के दोनों प्लेट 9-10वीं सदी के हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, तांबे के प्लेटों का पहला सेट भारत में कोचीन के यहूदियों की निशानी है।

माना जाता है कि इसमें हिंदू राजा चेरामन पेरूमल द्वारा यहूदी नेता जोसेफ रब्बन को अनुवांशिक आधार पर दिए गए विशेषाधिकारों का वर्णन है।

यहूदियों के पारंपरिक दस्तावेजों के अनुसार, बाद में जोसेफ रब्बन को शिंगली का राजकुमार बना दिया गया था।

तांबे की प्लेटों का दूसरा सेट भारत के साथ यहूदियों के व्यापार के इतिहास का प्राचीन दस्तावेज है।

ये प्लेटें स्थानीय हिंदू शासक द्वारा चर्च को दी गई जमीन और कर संबंधी विशेषाधिकारों का वर्णन करती हैं। ये प्लेटें कोल्लम से पश्चिमी एशिया के साथ होने वाले व्यापार तथा भारतीय व्यापार संघों के बारे में भी बताती हैं।

इन प्लेटों की प्रतिकृति केरल के तिरूवला स्थित मालंकर मार थोमा सीरियन गिरिजाघर के सहयोग से हासिल किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के ‘पारदेसी यहूदी समुदाय’ द्वारा दान किया गया एक टोरा स्क्रॉल भी नेतन्याहू को भेंट किया।

मोदी तीन दिवसीय इजरायल यात्रा पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493