जग्गा जासूस का गाना ‘फिर वही’ रिलीज

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का चौथा गाना ‘फिर वही’ बुधवार को रिलीज हुआ। फिल्म के इस गाने में जग्गा और उनके पिता के बीच संबंधों को दर्शाया गया है।

इस गाने को अरिजीत ने अपनी आवाज दी है और पिता-बेटे के प्रेमपूर्ण संबंधों को बड़े भावों के साथ गाया है।

इस गाने के जरिए जग्गा की कहानी दर्शाई गई है, जो अपने पिता की तलाश में है। उसके पिता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर जा चुके हैं। जग्गा उर्फ रणबीर कपूर फिल्म में श्रुति उर्फ कैटरीना कैफ के साथ मिल कर अपने पिता की तलाश में जुटे हैं।

इस गाने के जरिए निर्देशक अनुराग बसु ने बड़े ही सुंदर रूप से एक ऐसे बेटे की भावना को पेश किया है, जो अपने पिता से अलग हो गया है।

इससे पहले फिल्म के तीन गाने ‘उल्लू का पठ्ठा’, ‘गलती से मिस्टेक’ और ‘झुमरी तलैया’ रिलीज हो चुके हैं।

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जुलाई, 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493