उप्र : छात्रा की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

अलीगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला निवासी श्वेता (17) आरडी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। वह अभी एलटीसीफार्म हाउस के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से कैल्ठा गांव निवासी योगेश (20) तमंचा लेकर उसके पास आया। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इससे पहले लोग कुछ समझते योगेश ने अचानक तमंचे से श्वेता को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और परिजनों को दोनों घायल अवस्थ मिले, जिन्हें अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्वेता को आगरा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया है।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा, “वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। स्कूल जा रही छात्रा को रोक कर कुछ बात करने के बाद युवक ने उसको गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493