लखनऊ से देहरादून के बीच सीधी उड़ान शुरू

यह फ्लाइट अब नियमित चलेगी। लखनऊ से सुबह आठ बजे चलकर विमान सुबह 9:30 बजे जौलीग्रांट हवाईअड्डा पर उतरेगा। वहीं देहरादून से रोजाना सुबह 10 बजे फ्लाइट लखनऊ के लिए वापस लौटेगी।

लखनऊ से देहरादून के बीच डेढ़ घंटे का हवाई सफर होगा। इससे पहले देहरादून से लखनऊ के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं थी।

हालांकि इंडिगो और जेट एयरवेज सहित कई एयरलाइंस सर्विस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इनमें वक्त के साथ-साथ किराया भी ज्यादा लगता है। कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली होकर देहरादून से लखनऊ के लिए करीब ढाई घंटे का समय लेती है। जबकि सीधी सेवा केवल डेढ़ घंटे का समय लगाएगी। अब लखनऊ-देहरादून के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से जहां वक्त बचेगा, वहीं किराए में भी कमी आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493