ओडिशा में अमित शाह ने घर-घर जाकर प्रचार किया

भुवनेश्वर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को ओडिशा के जाजपुर जिले में घर-घर जाकर प्रचार किया। उनके साथ कुछ केंद्रीय मंत्री भी थे। शाह ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

अमित शाह के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, राज्य भाजपा के अध्यक्ष बसंत पांडा व पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता थे। इन्होंने अरेगिओ गांव के एक घर में दोपहर का भोजन भी किया।

भाजपा अध्यक्ष ‘मो बूथ सबुथु मजबूत (मेरा बूथ सबसे मजबूत)’ कार्यक्रम के तहत बाद में पानीकोली में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

इससे पहले दिन में शाह ने बिरजा मंदिर में पूजा की। शाह ने ट्वीट किया, “ओडिशा के जाजपुर में बिरजा मंदिर ्रगया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।”

शाह का जिले के लोगों ने रास्ते में भव्य स्वागत किया।

शाह ने ट्वीट किया, “ओडिशा के अलग-अलग जगहों पर लोगों में वही ऊर्जा व उत्साह है। ओडिशा के लोगों में बदलाव की इच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493