औंग थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी पप्पू की पत्नी ननकी ने मंगलवार को शहर के एक नर्सिग होम में प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो पुत्रियां व एक पुत्र है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर जिसने भी सुनी, आश्चर्यचकित हुआ। बच्चों को देखने के लिए नर्सिग होम में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
तीनों बच्चों को स्वस्थ्य देखकर परिवार के लोग भी खुश हैं। नर्सिग होम के चिकित्सक का कहना है कि महिला ने ऑपरेशन के जरिए दो पुत्रियों व एक बेटे को जन्म दिया है और मां सहित तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
dharmpath.com dharmpath