मेलबर्न, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कैदियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए नई जेल खोलने का फैसला किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्टोरिया सुधार मंत्री गेल टिएर्ने ने बताया कि मेलबर्न से 30 किलोमीटर की दूरी पर रैवेनहॉल में दिसंबर में नई जेल खोली जाएगी।
टिएर्ने ने कहा कि दिसंबर में नई जेल के खुलने के बाद 10 दिनों के भीतर 1,000 कैदियों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
टिएर्ने ने संवाददाताओं को बताया, “हम जानते है कि मौजूदा जेल प्रणाली के तहत जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “नई जेल खुलने से हमें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।”
इस जेल में मुख्य तौर पर पुरूष कैदियों को ही रखा जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक बाड़ लगाई गई है और लेजर जांच प्रणाली की सुविधा है।
जेल परिसर में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath