उप्र में सड़क हादसा, 5 मरे

लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के नेवादा गांव के पास गुरुवार तड़के एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार दंपत्ति व उसकी बेटी सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिसवां से लखीमपुर जाते समय गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हादसा हुआ। ये सभी लोग बिसवां से लखीमपुर के हिदायतनगर में एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान इसरत अली सिद्दीकी (60), वसीम फातिमा (55), मसीरा उर्फ मोनी (26), बाबू खां (55) और मो़ निसार खां (50) के रूप में हुई है। ये सभी लोग बिसवां गांव के मरदही टोला के निवासी थे।

इसके अतिरिक्त सोनी उर्फ कहकशा (30) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493