दिल्ली में चाकू से घायल महिला की मौत

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में चाकू घोपे जाने से घायल 21 वर्षीया महिला ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया।

महिला पर एक शख्स ने लगभग छह से सात बार चाकू से हमला किया था।

पुलिस उपायुक्त नुपूर शर्मा ने बताया कि एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही महिला पर बुधवार शाम लगभग 5.30 बजे पूर्वी दिल्ली के रामनगर इलाके में उसके घर के पास चाकू से हमला किया गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला का गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शर्मा ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी आदिल (22)फरार है।

पुलिस ने कहा कि महिला एयर होस्टेस का प्रशिक्षण ले रही थी।

राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493