‘मन की बात रेडियो पर सामाजिक क्रांति’ पर परिचर्चा रविवार को

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मन की बात रेडियो पर सामाजिक क्रांति’ के नाम से एक परिचर्चा का आयोजन नौ जुलाई को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में किया जाएगा।

रेडियो पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर एक पुस्तक बाजार में आई है। इसका शीर्षक है- ‘मन की बात रेडियो पर सामाजिक क्रांति’। परिचर्चा इसी पुस्तक पर केंद्रित है।

इस परिचर्चा में साहित्य, कला, शिक्षा, चिकित्सा और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ीं कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। परिचर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा।

परिचर्चा कार्यक्रम को तीन सत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग विषय रखे गए हैं। हर सत्र में विशिष्ट और सम्मानित अतिथि परिचर्चा में भाग लेंगे।

परिचर्चा की शुरूआत दीप प्रज्‍जवलन के बाद ‘मन की बात रेडियो पर सामाजिक क्रांति’ पुस्तक की प्रस्तावना से होगी। पुस्तक की प्रस्तावना ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा रखेंगे।

परिचर्चा के पहले सत्र का विषय ‘संस्कार और जागरूकता’ है। इसमें लोकप्रिय भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, प्रो. रविन्द्र कुमार, डॉ. तीरथ दास डोंगरा, आज तक के वरिष्ठ एंकर सईद अंसारी, इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष, यथावत पत्रिका के संपादक राम बहादुर राय भाग लेंगे।

दूसरे सत्र का विषय ‘देश और दिशा’ है।

इसमें आलमी सहारा के संपादक लइक रिजवीए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, एम्स के डॉ. प्रसून चटर्जी, मारवाह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संदीप मारवाह शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम सत्र का विषय ‘समाज और संदेश’ है। इसमें एबीपी न्यूज की वरिष्ठ एंकर चित्रा त्रिपाठी, न्यूज इंडिया18 के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी, इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ष्मन की बातष् को लेकर अपना-अपना अनुभव शेयर करेंगे।

परिचर्चा के प्रत्येक सत्र के अंत में सवाल-जवाब का दौर भी होगा।

परिचर्चा के दौरान मंच का संचालन कई पुस्तकों के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार हरीश चन्द्र बर्णवाल करेंगे। प्रत्येक सत्र में सत्र के विषय पर प्रस्तावना भी हरीश चन्द्र बर्णवाल रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493