नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कैब एग्रीगेटर ओला की राइड शेयरिंग के लिए कनेक्टेड कार प्लेटफार्म ओला प्ले ने तिमाही आधार पर 200 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है और अब 50,000 प्राइम प्ले कारों में स्थापित है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ओला ने बताया कि प्ले को पॉयलट परियोजना के तौर पर सबसे पहले चेन्नई, पुणे और कोलकाता में लांच किया गया था। फिलहाल यह देश के 7 शहरों में उपलब्ध है और साल के अंत तक 10 और शहरों में इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
ओला प्ले के उपाध्यक्ष और प्रमुख अंकित जैन ने एक बयान में कहा, “ओला प्ले को थोड़े ही समय में जो सराहना मिली है और विकास दर हासिल हुई है, वह हमारे लिए रोमांचक है। लेकिन यह तो बस राइड शेयरिंग के लिए उद्योग के पहले कनेक्टेड कार प्लेटफार्म की शुरुआत है।”
ओला प्ले में यह वृद्धि दर इसकी शुरुआत के महज छह महीनों में ही देखने को मिली है। शुरुआत में इससे कुछ ही भागीदार जुड़े थे, लेकिन अब एप्पल म्यूजिक, इरोज नाउ, बुक माई शो, एआईबी और लट्टू किड्स समेत 30 भागीदार जुड़ चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath