जम्मू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को चेनानी-नशरी सुरंग तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बंद करनी पड़ी, जिसकी वजह से सुरंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “परिवहन को पटनीटॉप-बटोटे लिंक मार्ग की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि सुरंग की एक ट्यूब तकनीकी गड़बड़ी की से बंद हो गई।”
इस 9.2 किमी लंबे सुरंग मार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अप्रैल को किया था।
dharmpath.com dharmpath