रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने बताया कि देश में सबसे ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा चित्तौड़ में विराजित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 22 फीट है। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी के टाटीबंध चौक पर स्थापित की जाने वाली मूर्ति की ऊंचाई 19 फीट है।
गौतम ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर भी प्रकाश डाला और बताया कि 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर में स्थित राम मंदिर वीआईपी रोड से टाटीबंध चौक तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य चौराहों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। कार्यक्रम में शोभायात्रा के दौरान लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath