झारखंड : परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रांची, 6 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति को अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजी की हत्या करने और अपने एक भतीजे को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुदर्शन महकुद ने अपने 45 वर्षीय बाई गुरुचरण महकुद, भाभी बिमला और भतीजी अलोचना की हत्या की थी और अपने भतीजे राजेश को गंभीर रूप से घायल किया था।

हत्या की एक वजह दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद को बताया जा रहा है। लेकिन, पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दूसरा कारण सुदर्शन द्वारा अपनी भतीजी से दुष्कर्म करने का प्रयास हो सकता है।

नशे की हालत में सुदर्शन अपने भाई के घर में घुसा था और अपनी 13 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी हत्या कर दी। जब उसके भाई गुरुचरण ने उस पर हमला किया, तो सुदर्शन ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493