श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बस के अंदर गैस सिलेंडर विस्फोट में एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “काजीगुंड के पास विसु में विस्फोट हुआ। हादसे में मरने वाला यात्री श्रीनगर से जम्मू लौट रहा था। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath