मानसून में आंखों को संक्रमण से यूं बचाएं

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून में बारिश का लुत्फ लेने के दौरान अपनी आंखों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं बरतें, क्योंकि इससे आपकी संक्रमण हो सकता है। इस दौरान नेत्र-शोथ, स्टाइज, ड्राई आई, आंखों में या इसके आसपास दाने पड़ने से बचने के लिए साफ तौलिया का इस्तेमाल करें।

ओजोन ग्रुप की मेडिकल सलाहकार उमा सिंह, डॉक्सएप मेडिकल ऑपरेशंस की प्रमुख गौरी कुलकर्णी व शैलजा मित्तल और जपाइल की क्रिएटिव हेड शैलजा मित्तल ने आंखों की समस्या को दूर करने संबंधी ये सुझाव दिए हैं।

* आंखों संबंधी अधिकांश बीमारी गंदे हाथों से बार-बार आंखों को छूने, मलने से होती है, इसलिए आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए छूने से पहले हाथ जरूर धो लें।

* आंखों को मले नहीं, क्योंकि इससे संक्रमण हो सकता है, इसके बजाए आंखों को पोंछने के लिए डिस्पोजेबल वाइप्स इस्तेमाल करें।

* बारिश में भीगने से बचें और हमेशा रेन गियर, रेनकोट पहनें या छाता अपने पास रखें।

* आंखों में अगर खुजली, जलन हो रही हो, या आंख लाल हो गया हो या किसी अन्य प्रकार की समस्या हो तो कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल नहीं करें।

* आंखों के आसपास के हिस्सों पर एक्सापयर हो चुके मेकअप उत्पाद नहीं लगाएं, अगर आपके द्वारा कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल किया जाता है, तो अपना सॉल्यूशन या कंटेनर किसी दूसरे के साथ साझा नहीं करें।

* अपने इस्तेमाल में आने वाली निजी प्रोडक्ट्स को दूसरों के साथ साझा नहीं करें, जैसे रूमाल, सनग्लास और कॉन्टेक्ट लेंस आदि। इससे संक्रमण होने की ज्यादा आशंका रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493