विनोद खन्ना का पसंदीदा गीत था ‘रुक जाना नहीं’

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि 1974 में आई फिल्म ‘इम्तिहान’ का गाना ‘रुक जाना नहीं’ उनके दिवंगत पिता व अभिनेता विनोद खन्ना का पसंदीदा गाना था। अभिनेता से राजनेता बने खन्ना का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया।

अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ बच्चों के गायन वाले रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन-6’ में अपनी नई फिल्म ‘मॉम’ का प्रचार करने पहुंचे थे। दोनों कलाकार उस समय भावुक हो गए जब एक प्रतियोगी धीरून टिकू ने विनोद खन्ना पर फिल्माया गया गाना ‘रुक जाना नहीं’ गाया।

इस पर अक्षय ने कहा, “यह मेरे पिता का पसंदीदा गाना था और आपने इसे बेहद खूबसूरती के साथ गाया। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आपको यह गाना गाते देख सका। यह बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।”

श्रीदेवी ने कहा, “यह मेरे पसंदीदा गानों में से भी एक है। आपने इसे भावनाओं में डूबकर और जुनून के साथ गाया। आप उम्दा गायक हैं और ऐसे ही अच्छा गाते रहें।”

शो के इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार को जीटीवी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493