परिपक्व किरदार निभाना चाहते हैं रणबीर कपूर

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में एक स्कूली छात्र की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की इच्छा अब परिपक्व किरदार निभाने की है। उनका कहना है कि वह जल्द ही 35 साल के हो जाएंगे और उन्हें लगता है कि अब उन्हें अपनी उम्र के लिहाज से परिपक्व शख्स की भूमिका निभानी चाहिए।

अनुराग बसु निर्देशित ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर का किरदार स्कूल में पढ़ता है। उसे अपने लापता पिता की तलाश है।

‘वेक अप सिड’ के अभिनेता ने एक बयान में कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कलाकार अपने भीतर बच्चों के तरह की चीजों को जिंदा रखे, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरा आखिरी वर्ष है। मैं फिर से बच्चा नहीं हो सकता। मैं इस साल 35 साल का होने जा रहा हूं और मुझे कुछ परिपक्व व साहसिक किरदार करना है।”

डिजनी और पिक्चरशुरू प्रोडक्शन की ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493