लालू के खिलाफ सीबीआई छापों का केंद्र सरकार से संबंध नहीं : पासवान

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिसरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापों से केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है।

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, “लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में पहले ही जेल में थे। उस समय राजग सरकार नहीं थी। अदालत ने इसका आदेश दिया था। आज (शुक्रवार) के छापे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पड़े। इन पर लगे आरोपों के दस्तावेज मौजूद हैं। किसी भी राजनीतिक दल या राजग सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है।”

पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार में उनकी सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जद-यू) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोष देना चाहिए, जिन्होंने बेनामी (अवैध) संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पासवान ने कहा, “अगर बेनामी संपत्ति की जांच हो रही है तो इसमें राजनीति कहां है? और, अगर यह राजनीति है तो नीतीश कुमार इसके पीछे हैं।”

पासवान ने कहा कि नीतिश इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार में जनता दल (युनाइटेड)-राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस सरकार ढाई सालों में गिर जाएगी।

उन्होंने कहा, “सरकार अक्षम है। मैंने पहले ही कहा था कि यह सरकार ढाई साल से अधिक नहीं चलने वाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493