आधार अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से चिप्स को छत्तीसगढ़ के लिए एनरोलमेंट एजेंसी नियुक्त किया है।
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन ने बताया कि प्रदेश में विगत एक पखवाड़े से आधार पंजीकरण एवं अद्यतन (अपडेट) करने का कार्य बंद था। आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब चिप्स ने आधार पंजीकरण का कार्य शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्रों और ग्राम पंचायतों के आधार पंजीकरण केंद्रों में कार्य फिर से शुरू किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath