छग : बम निष्क्रिय करते जवान घायल (फोटो सहित)

थाना नगरी प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुगली के जंगल में गुरुवार देर रात कुछ संदिग्ध लोग देखे गए थे, जो सड़क किनारे गड्ढा खोदकर कुछ छुपा रहे थे। सूचना पर रात में ही टीम सर्चिग पर निकली थी।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जंगल में सड़क किनारे बम डिस्पोजल टीम को बम दबे होने का सिग्नल मिला। मिट्टी हटाकर देखने पर नीचे एक टिफीन बम दबा हुआ था, जिसे डिस्पोज करते समय कोमेंद्र भारद्वाज घायल हो गए। कोमेंद्र क्राइम ब्रांच तथा बम डिस्पोजल स्क्वायड में पदस्थ हैं।

जवान कोमेंद्र का हाथ बुरी तरह झुलस गया है तथा शरीर में भी कई जगह चोट आई हैं। बैस ने बताया कि कोमेंद्र का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।

सप्ताहभर से धमतरी जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। वहीं जिले की पुलिस ने भी नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493