अब तक 404 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल की बुआई

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यों से प्राप्त खबरों के अनुसार 7 जुलाई 2017 तक कुल 404.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसल के लिए बुआई की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 371.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई हुई थी।

बताया गया है कि 79.81 लाख हेक्टेयर में धान, 44.11 लाख हेक्टेयर में दाल, 80.78 लाख हेक्टेयर में मोटा अनाज, 47.93 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 71.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कपास की बुआई की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493