पुडुचेरी में किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पुडुचेरी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ शनिवार को यहां राजभवन के बाहर कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

डीएमके, वीसीके और दो अन्य वामपंथी पार्टियों ने बेदी के कामकाज के तरीके के खिलाफ शनिवार को बंद का आह्वान किया था।

प्रदर्शनकारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यों के नामांकन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु की ओर जाने वाली कुछ सार्वजनिक परिवहन की बसों को भी नुकसान पहुंचाया।

इस बीच, बेदी ने इस विरोध प्रदर्शन को अनावश्यक करार देते हुए कहा कि इससे करोड़ों के राजस्व का नुकसान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493