मुंबई विस्फोट का टाडा आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार (फोटो सहित)

उत्तर प्रदेश एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया, “1993 का मुंबई विस्फोट से संबंधित टाडा आरोपी बिजनौर निवासी कदीर अहमद को उप्र एटीएस और गुजरात पुलिस की टीम ने शनिवार को बिजनौर से गिरफ्तार किया है।”

कदीर अहमद पर आरोप है कि 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार विस्फोट के लिए टाइगर मेमन ने जो हथियार और विस्फोटक जामनगर (गुजरात) में सप्लाई किए थे, उसमें कदीर का भी हाथ था। असीम ने बताया कदीर को गुजरात पुलिस द्वारा न्यायालय के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, “मुंबई विस्फोट के बाद 1995 से कदीर के खिलाफ न्यायालय से वारंट था। पिछले 21 साल से गांव में रहकर दुकान व प्रॉपर्टी का काम करता था। उप्र एटीएस के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह की टीम ने उसे ढूंढ़ निकाला। अब कदीर को बिजनौर में संबंधित न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर गुजरात ले जाया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि फिलहाल उप्र एटीएस और गुजरात पुलिस कदीर से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493