जीएसटी अधिकारी बिना अनुमति व्यापारी के यहां नहीं जा सकते : सरकार

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुछ लोग जीएसटी अधिकारी बनकर व्यापारियों से पैसे की मांग कर रहे हैं, मगर विभाग के किसी भी अधिकारी को दुकानदारों के यहां निरीक्षण करने की अनुमति नहीं दी गई है।

जीएसटी के मुख्य आयुक्त कार्यालय (दिल्ली जोन) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “मीडिया के कुछ हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कुछ अनैतिक तत्वों ने जीएसटी के नाम पर दूकानदार और ग्राहकों को ठगने की कोशिश की है। विभाग के किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति के किसी व्यापारी या दुकानदार के यहां जाने की अनुमति नहीं है।”

बयान में बताया गया कि किसी तरह की परेशानी होने पर व्यापारी फोन नंबर 011-23370115 पर या पता : सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

कहा गया, “विभाग जीएसटी को अपनाने में दुकानदारों और व्यापारियों की मदद करना चाहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493