हवाई अड्डे पर ‘जेट ब्लास्ट’ में इंडिगो के बस में सवार 5 यात्री घायल

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा इंडिगो ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर यात्रियों को विमान की ओर ले जा रही एक बस की खिड़की ‘जेट ब्लास्ट’ के चलते टूट गई, जिसमें पांच यात्री घायल हो गए।

‘जेट ब्लास्ट’ किसी विमान द्वारा उड़ान भरते वक्त या रनवे पर दौड़ने के दौरान इंजन शुरू होने से उपचा उच्च तीव्रता का हवा का झटका होता है।

विमानन कंपनी के अनुसार, नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने घटना की एक जांच शुरू कर दी है।

इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा है, “हवाईअड्डे पर लैंड करने के बाद स्पाइटजेट का एसजी-253 विमान पार्किं ग स्थल को ओर जाने के लिए मुड़ा, इसी दौरान यह ‘जेट ब्लास्ट’ हुआ और नजदीक से ही गुजर रही इंडिगो की बस की सामने वाली दाईं खिड़की का शीशा टूट गया।”

बयान में कहा गया है, “बस में बैठे पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.. हमने खुद अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इंडिगो का सुरक्षा विभाग और डीजीसीए घटना की जांच कर रहे हैं।”

अपनी सफाई में स्पाइसजेट ने कहा कि उसका चंडीगढ़ से दिल्ली को उड़ान भरने वाला एसजी-253 एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए पार्किं ग स्थल की ओर जा रहा था।

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, “यह कहना जल्दबाजी होगी कि घटना किसी बाहरी कारण से हुई या स्पाइसजेट के ‘जेट ब्लास्ट’ से या बस ने निर्धारित मार्ग का उल्लंघन किया या कोई अन्य कारण था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493