दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने शनिवार को बताया, “हाल ही में बीटेक की छात्रा बनारस से इंटर्नशिप करने के लिए ग्रेटर नोएडा आई थी, जिसे यहां पहले से रह रहे छात्रा के मौसेरे भाई कानपुर निवासी अविरल और अनिमेष उसे ओमीक्रोम स्थित अपने घर पर ले आए। आरोप है दोनों ने छात्रा के साथ मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और छात्रा को बचाया।”
वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जिन्हें शनिवार को दादरी पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच करने, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath