धर्मेद्र प्रधान तुर्की में विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस में भाग लेंगे

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धमेंद्र प्रधान 10 से 12 जुलाई तक तुर्की में आयोजित होने वाले 22वें विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस (डब्ल्यूपीसी) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि प्रधान वहां विभिन्न देशों के पेट्रोलियम मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, “सम्मेलन के दौरान प्रधान ‘भारतीय तेल और गैस क्षेत्र में वर्तमान आर्थिक रणनीतियां’ विषय पर मंत्रीस्तरीय सत्र तथा ‘तेल, गैस और उत्पादों के लिए आपूर्ति और मांग की चुनौतियां’ विषय पर पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे।”

इसमें कहा गया कि भारत में आगामी तेल और गैस नीलामी की प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में मंत्री हाईड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और लाइसेंसिंग पॉलिसी (एचईएलपी) पर एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

हरेक तीन साल पर होने वाली डब्ल्यूपीसी सम्मेलन को तेल और गैस उद्योग के ‘ओलंपिक’ के रूप में जाना जाता है। इसमें तेल और गैस की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र के विशेषज्ञ और शिक्षाविद भाग लेते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493