क्रिस्टन, पैटिनसन एक ही विमान में देखे गए

लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टुअर्ट और उनकी अपनी पार्टनर स्टेल मैक्सवेल को उसी विमान में देखा गया, जिसमें स्टुअर्ट के पूर्व प्रेमी रॉबर्ट पैटिनसन भी सवार थे।

वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, स्टुअर्ट शुक्रवार को मैक्सवेल के साथ पेरिस से लॉस एंजेलिस आ रही थी और उसी विमान में पैटिनसन भी थे।

इस दौरान स्टुअर्ट ने भूरे रंग की टीशर्ट के साथ फंकी नीले रंग के ट्राउजर्स पहन रखे थे जबकि मैक्सवेल क्रॉप टॉप और डेनिम जैकेट के साथ ग्रे ट्रैक पैंट्स में थीं।

पैटिनसन को भी कैजुअल परिधानों में देखा गया। उन्होंने भूरे रंग की टीशर्ट, भूरे रंग की जैकेट और डेनिम जींस पहन रखी थी।

स्टुअर्ट 2016 से मैक्सवेल को डेट कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493