अब्बास आतंकवाद से निपटने के प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध

काहिरा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने काहिरा में कहा कि उनका देश आतंकवाद की समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अरब के देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एमईएनए के हवाले से बताया कि अब्बास ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबूल-घेत के साथ बैठक के दौरान शनिवार को यह बात ही।

फिलीस्तीन के राष्ट्रपति ने कहा, “फिलीस्तीन आतंकवाद एवं चरमपंथ के सभी प्रारूपों से निपटने के सामूहिक प्रयासों का हिस्सा है।”

अब्बास ने फिलीस्तीन के इजरायल के साथ गतिरध के बारे में कहा, “फिलीस्तीन समस्या को सुलझाने के लिए द्विराज्यीय सिद्धांत ही एकमात्र हल है।”

इसके बाद अब्बास ने मिस्र के विदेश मंत्री के साथ चर्चा की और आतंकवाद से निपटने के लिए मिस्र के नेतृत्व का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493