दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में सामान्य तौर पर बदली छाई रहेगी।”

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493