अभिनेत्री सुमिता सान्याल का निधन

कोलकाता, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अपने समय की मशहूर अभिनेत्री सुमिता सान्याल का 71 वर्ष की आयु में रविवार को कोलकाता में निधन हो गया।

सुमिता ने बांग्ला के साथ-साथ कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह अमिताभ बच्चन व राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म ‘आनंद’ में अपने किरदार के लिए प्रसिद्ध हुई थीं। उन्होंने फिल्म में अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। उन्होंने ‘गुड्डी’, ‘आशीर्वाद’ और ‘मेरे अपने’ जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया था।

सुमिता का विवाह फिल्म एडिटर सुबोध रॉय से हुआ था। उन्होंने दिलीप कुमार अभिनीत ‘सगीना महातो’ सहित 30 से अधिक बांग्ला फिल्मों में काम किया था।

उनका जन्म दार्जीलिंग में 9 अक्टूबर 1945 को हुआ था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमिता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “दिग्गज अभिनेत्री सुमिता सान्याल के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी सुमिता सान्याल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “अनुभवी अभिनेत्री सुमिता सान्याल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493