बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज प्रकाशक मार्वेल बीजिंग की एक कंपनी के साथ मिलकर चीन में पहला सुपरहीरो कॉमिक्स पेश करने जा रही है।
डिज्नी के स्वामित्व वाली और ‘स्पाइडरमैन’ तथा ‘कैप्टन अमेरिका’ जैसे सुपरहीरो को सामने लाने वाली मार्वेल ने चीन की कंपनी नेटइज के साथ एक समझौता किया है।
दोनों कंपनियां साथ मिलकर चीन के पहले कॉमिक सुपरहीरो को पेश करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मार्वेल ने नेटइज को चीन में अपनी कॉमिक कहानियों की 12 प्रतियां ऑनलाइन रिलीज करने का अधिकार भी दिया है, जिसमें ‘गार्डियन ऑफ गैलेक्सी’, ‘अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ और ‘कैप्टन अमेरिका’ शामिल हैं।
मार्वेल के कॉमिक्स पर आधारित फिल्मों ने चीन में अब तक 1.18 अरब डॉलर का व्यापार किया है।
dharmpath.com dharmpath