जहरीली शराब से मौत के लिए उप्र सरकार जिम्मेदार : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को कहा, “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सत्ता के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। उसी का परिणाम है कि लगातार दो दिनों से जहरीली शराब से मौतें होती रही और शासन-प्रशासन सोता रहा। प्रदेश के मुखिया अपने गृह जनपद में मौजूद रहे और बगल के जिले में इतना बड़ा हादसा हो गया।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की वस्तुस्थिति की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ पहुंचेगा और वहां से मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493