रायबरेली जनसंहार के विरोध में प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग (फोटो सहित)

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुए पांच ब्राह्मणों की हत्या के खिलाफ रविवार को बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोगों ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुए पांच ब्राह्मणों की हत्या के खिलाफ रविवार को बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोगों ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

हाल ही में हुए रायबरेली जनसंहार से आक्रोशित ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने रविवार सुबह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी इस दौरान सड़कों पर लेट गए और विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जीपीओ के सामने रोक लिया।

इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में ब्राह्मण समाज ने गांधी प्रतिमा प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

प्रदर्शनकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत थे और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ब्राह्मण महासभा ने मांग की कि पांचों पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए और आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही इस जनसंहार की सीबीआई जांच की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं हैं, रोज ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। महासभा के सदस्यों ने सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करते हुए उनका इस्तीफा लिए जाने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493