अर्चना, बर्मन ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण (लीड-1)

भुवनेश्वर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अर्चना यादव और स्वप्ना बर्मन ने यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यादव ने काफी कम अंतर से श्रीलंका की धाविका को पीछे छोड़ते हुए 800 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि बर्मन ने महिलाओं की हेप्टाथलन में पहला स्थान पाया।

यादव ने दो मिनट पांच सेकेंड के समय के साथ साथ पहला स्थान पाया। श्रीलंका की निमाली कोंडा दो मिनट 05.23 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं

जीत के बाद यादव ने कहा, “यह सीनियर प्रतियोगिता में मेरा पहला अंतराष्ट्रीय पदक है। मैं बहुत खुश हूं। मैं ईश्वर, मेरे कोच और मां को धन्यवाद देती हूं। “

इस जीत के साथ यादव ने अगले महीने लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

उन्होंने कहा, “मैं विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटी हूं। मैं और पदक जीतना चाहती हूं।”

यादव की इस सफलता के बाद बर्मन ने कुल 5942 अंकों के साथ हेप्टाथन में स्वर्ण जीता। जापान की मेग हेम्फिल ने दूसरा और भारत की ही पूर्णिमा हेम्बरम ने तीसरा स्थान पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493