महानगर के सीओ विशाल विक्रम सिंह ने बताया, “शनिवर रात थाना प्रभारी महानगर रविंद्र नाथ राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुराना बादशाह नगर इलाके से मादक पदार्थ बेचने वाले चार युवकों को पकड़ा। उनके पास से 386 ग्राम स्मैक, 532 ग्राम गांजा, एक बाइक और साढ़े नौ हजार रुपये बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान पासू उर्फ आकाश मौर्य, विवेक मौर्य, अमन मौर्य और सोनू शर्मा के रूप में हुई है।”
सीओ ने बताया, “पकड़े गए विवेक मौर्य के खिलाफ महानगर में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। उसके पिता ड्रग बेचने के मामले में पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया है।”
dharmpath.com dharmpath